हिमाचल में 7.2 लाख टन अनाज का लक्ष्य
शिमला, 30 नवंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश ने मौजूदा रबी की फसल में 7.2 लाख टन अनाज पैदा करने का लक्ष्य रखा है।
कृषि विभाग के निदेशक जे. सी. राणा ने कहा, "7.2 लाख टन अनाज पैदा करने के अलावा रबी की फसल में 3.45 हजार टन तिलहन, 27,000 टन आलू और 4.66 लाख टन सब्जियों की पैदावार की उम्मीद है।"
उन्होंने कहा कि इस मौसम में भी गेहूं और जौ के लिए कृषि बीमा योजना जारी रहेगी। राणा ने कहा, "ऐसा पहली बार है कि मौसम पर आधिारित फसल बीमा योजना के तहत सोलन जिले में टमाटर और कांगड़ा एवं ऊना जिलों में आलू को लाया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications