आईपीएस अधिकारी को गोली लगी
वर्ष 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी डी. एस. यादव घटना के समय अपने आवास पर थे। शाम करीब 5.30 बजे उन्हें गोली लगी।
पुलिस उपमहानिरीक्षक आनंद स्वरूप ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "कुछ लोग उनसे मिलने आए थे। जैसे ही वे वहां से गए यह घटना घट गई।"
यादव के कंधे में नजदीक से आई एक गोली घुस गई। उन्हें बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
उनके आवास पर तैनात पुलिस गार्ड ने आशंका जताई है कि गोली यादव की सर्विस पिस्तौल से चली होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications