रूस ने पश्चिमी देशों से सुरक्षा गठबंधन का प्रस्ताव रखा
मास्को, 30 नवंबर (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव ने नाटो और यूरोपीय संघ के साथ एक नए विश्व सुरक्षा गठबंधन का मसौदा पेश किया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार क्रेमलिन ने रविवार को 14 सूत्रीय सुरक्षा समझौते में कहा कि इसका उद्देश्य शीतयुद्ध की विरासत को अंतिम रूप से समाप्त करना है।
मेदवेदेव ने पिछले वर्ष जापान में जी-8 के शिखर सम्मेलन में यूरोप-अटलांटिक सुरक्षा गठबंधन का पहली बार प्रस्ताव रखा था।
अमेरिका और ब्रिटेन दोनों नाटो के होते हुए सैनिक और राजनीतिक सुरक्षा के लिए एक नए सुरक्षा ढांचे की आवश्यकता के बारे में संदेह जता चुके हैं।
समझौते का उद्देश्य विभिन्न पश्चिमी देशों को ही नहीं वरन यूरोपीय सुरक्षा और सहयोग संगठन (ओएससीई) और पूर्व सोवियत संघ के सदस्य रहे कामनवेल्थ ऑफ इंडिपेंडेंट स्टेट्स (सीआईएस) को भी सुरक्षा गठबंधन में शामिल करना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications