इजरायल 1 सैनिक की रिहाई के बदले 980 फिलीस्तीनी कैदियों को मुक्त करेगा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एक समूह की याचिका के जवाब में सरकारी अभियोजक ने रविवार को बताया कि शालिट के बदले में 450 कैदियों को रिहा करने की मांग को सरकार संभवत: स्वीकार करेगी। इसके अलावा फिलीस्तीन के लोगों से सद्भावना जताने के लिए भी 530 अन्य कैदियों को रिहा किए जाने की संभावना है।
इजरायल के आतंकवाद पीड़ितों के एसोसिएशन ने पिछले सप्ताह उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर शालिट के बदले में रिहा किए जाने वाले फिलीस्तीनी कैदियों के नाम प्रकाशित करने का आग्रह किया था।
सरकार के अनुसार रिहा किए जाने वाले फिलीस्तीनी कैदियों के नामों पर अभी सौदेबाजी जारी है।
सरकार के बयान में कहा गया कि हमास ने जिन 450 कैदियों के नाम दिए हैं, उनको रिहा किए जाने की संभावना है। रिहा किए जाने वाले अन्य 530 कैदियों के बारे में सरकार ने कहा कि अभी उनके नाम तय नहीं हुए हैं।
शालिट को जून 2006 में हमास ने गाजा पट्टी में एक इजरायली सैनिक अड्डे पर छापा मारकर पकड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications