इंडिगो के विमान की सुरक्षा जांच
फोन कॉल की वजह से इंडिगो की उड़ान 6ई 307 डीईएल-एचवाईडी रविवार रात रवाना नहीं हो सकी। एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने बताया, "विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देश के मुताबिक ही विमान की सुरक्षा जांच की जाएगी।"
हवाई अड्डों के सूत्रों ने बताया कि एयरलाइंस के कॉल सेंटर में एक फोन आया। फोन करने वाले दावा किया कि विमान में हथियार रखा हुआ है।
एक अधिकारी ने बताया कि फोन आने के समय इंडिगो का यह विमान उड़ने भरने वाला था। परंतु फोन कॉल के बाद विमान से यात्रियों को उतार लिया गया और इसकी जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications