टीआरएस प्रमुख ने अनशन तोड़ा
आमरण अनशन की शुरुआत के लिए मेढ़क जिले के सिद्दीपेट जाते समय राव को रविवार को करीमनगर कस्बे के पास गिरफ्तार कर लिया गया था। पार्टी कार्यकर्ताओं ने फल का जूस पिलाकर राव का अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त कराया।
अनशन के कारण हालत बिगड़ने के बाद राव को खम्माम उप कारागार से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
गिरफ्तारी के बाद राव को रविवार को 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया था। उन्होंने जेल में खाना खाने से इंकार कर दिया था और कहा था कि अलग तेलंगाना राज्य के गठन तक वह अपना अनशन जारी रखेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications