पूर्व गुरिल्ला मुजिका ने उरुग्वे के राष्ट्रपति का चुनाव जीता
मोंटवीडियो, 30 नवंबर (आईएएनएस)। वामपंथी गुरिल्ला संगठन टुपामारोस के पूर्व सदस्य और 15 वर्ष कैद में बिताने वाले जोस मुजिका ने रविवार को उरुग्वे के राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत हासिल की।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मुजिका के प्रतिद्वंद्वी पूर्व राष्ट्रपति लुइस अलबटरे लकाले ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। चुनाव सर्वेक्षणों में मुजिका को 51 प्रतिशत और लकाले को 44 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान लगाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications