विशिष्ट लोगों पर वायु सेना का 6 करोड़ रुपये से अधिक बकाया
लोकसभा में रक्षा मंत्री एंटनी ने कहा, "कुल बकाया राशि 64,592,973 रुपये है। इसको लेकर वायु सेना मुख्यालय ने चिंता जाहिर की है और इसे चुकाने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।"
वायु सेना के जहाजों का उपयोग किसने किया और किस पर कितना राशि बकाया है इस तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई।
एंटनी ने सेना के जहाजों और हेलीकॉप्टरों की सेवा लेने के हकदार व्यक्तियों का नाम भी बताया। इन लोगों में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री, वित्त मंत्री और केंद्र सरकार के अन्य मंत्री शामिल हैं।
इनके अलावा कैबिनेट सचिव, रक्षा सचिव, तीनों सेनाओं के प्रमुख, भारत के दौरे पर आने वाले अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष, उपराष्ट्रपति और संबंधित देश की सरकार के प्रमुख सैन्य जहाज में यात्रा करने के हकदार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications