संदिग्ध आईएसआई एजेंट के पास मिला आपत्तिजनक चीजें
इसी वर्ष 27 मई को कानपुर के विठूर इलाके से गिरफ्तार किए गए वकास अहमद के पास से ये चीजें उस समय बरामद की गई जब उसे कानपुर के मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था।
कानपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक बी.पी.जोगदंड ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया, "वकास अहमद के पास से मोबाइल की बैटरियां और गले की ताबीज के अंदर छुपाया गया एक मोबाइल नंबर बरामद किया गया।"
बी.पी.जोगदंड ने इससे अधिक कुछ बताने से इनकार करते हुए कहा कि मोबाइल नंबर की पड़ताल की जा रही है। पत्र के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उसने यह पत्र अपनी पत्नी को लिखा था।
उल्लेखनीय है कि वकास अहमद को जिला जेल की हाई सिक्योरिटी वार्ड में रखा गया था। हाई सिक्योंरिटी वार्ड में बंद किए गए कैदी के पास से मोबाइल की बैटरी पाया जाना एक गंभीर बात है। जेल अधिकारियों ने किसी भी तरह की लापरवाही से इंकार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications