खबर एजेंसी में अब तक 61 आतंकवादी मारे गए
समाचार एजेंसी 'ऑनलाइन' ने अर्धसैनिक बल 'फ्रंटियर कांस्टेबुलरी' (एफसी) के कमांडर ब्रिगेडियर फियाज के हवाले से बताया है कि सुरक्षाबलों ने अभियान के दौरान 87 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।
एजेंसी के तीन प्रशासनिक यूनिटों में से एक बारा में कमांडर फियाज ने बताया कि लश्कर-ए-इस्लाम और तहरीक-ए-तालीबान पाकिस्तान के आतंकवादियों के खिलाफ अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है और बारा को आतंकवादियों से मुक्त करा लिया गया है।
फियाज ने कहा कि बारा को अशांत करने में विदेशी तžव भी शामिल हैं और इसके पुख्ता प्रमाण मौजूद है। मारे गए आंतकवादियों में उज्बेक, अफगान और स्थानीय आतंकवादी शामिल हैं। इस इलाके से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications