अफगानिस्तान से सेना की वापसी के बारे में घोषणा कर सकते हैं ओबामा

समाचार पत्र न्यूयार्क टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक यद्यपि इस बारे में भाषण का प्रारूप तैयार किया जा रहा है लेकिन अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रपति यह महत्वपूर्ण घोषणा वेस्ट प्वाइंट में स्थित अमेरिकी मिलिट्री अकादमी में मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम के दौरान करना चाहते हैं। ओबामा इस अवसर पर अकादमी को संबोधित करने वाले हैं।

अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार को युद्ध ग्रस्त अफगानिस्तान में स्थिति पर काबू पाने के लिए करीब 30 हजार अमेरिकी जवानों को वहां तुरंत भेजने के बारे में घोषणा के साथ ही ओबामा काबुल की सरकार को वहां से अमेरिकी गतिविधियों को बंद करने की समय सीमा के बारे में संकेत दे सकते हैं।

अधिकारियों ने यद्यपि समय सीमा के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन उन्होंने कहा है कि यह जमीनी स्तर पर किसी विशेष स्थिति से प्रभावित नहीं होगा और न इराक की तर्ज पर वापसी की प्रक्रिया तैयार की जाएगी। राष्ट्रपति ओबामा ने इराक से अधिकांश जवानों की वापसी के लिए अगस्त तक की समय सीमा तय की है।

इस बीच अफगानिस्तान में अमेरिकी जवानों की संभावित संख्या बढ़ाए जाने के बारे में वरिष्ठ सांसदों ने रविवार को व्हाइट हाउस को सचेत करते हुए कहा कि जब तक अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सरकार अमेरिकी जवानों पर आतंकवादी हमलों को रोकने के लिए और प्रभावी कदम नहीं उठाती, तब तक इस कदम की सफलता में संदेह है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+