दिल्ली में डेंगू के 8 नए मामले सामने आए
नोडल अधिकारी देबाशीष भट्टाचार्य ने आईएएनएस को बताया, " दिल्ली में सोमवार को डेंगू के आठ नए मामले सामने आए। पिछले सप्ताहों की तूलना में अब डेंगू के मामलों में कमी आ रही है।"
अधिकारियों के अनुसार 15 डिग्री से कम तापमान से नीचे डेंगू को फैलाने वाले मच्छरों का प्रजनन नहीं हो सकता, इसलिए ठंड के मौसम में इसके मामलों में कमी आने की उम्मीद है।
दिल्ली में अभी तक डेंगू से एक 15 वर्षीय किशोर और नौ साल के एक बच्चे की मौत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications