जलवायु परिवर्तन को उच्च प्राथमिकता देने की जरूरत है: दलाई लामा
नोबल पुरस्कार विजेता दलाई लामा ने सिडनी में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, "वैश्विक पर्यावरण की रक्षा की जवाबदेही को राष्ट्रीय हितों से भी ऊपर रखने की जरूरत है और नेताओं को चाहिए कि वे जलवायु परिवर्तन की चुनौती को उच्च प्राथमिकता दें। हमें हर सूरत में इस समस्या का पुख्ता हल तलाशना होगा।"
दलाई लामा के इस बयान को निर्वासित तिब्बती सरकार की वेबसाइट पर पोस्ट किया गया है। दलाई लामा वैश्विक जिम्मेवारी एवं पर्यावरण पर भाषण देने के लिए सोमवार को आस्ट्रेलिया पहुंचे। उन्होंने कहा, "कई बार नेता राष्ट्रीय हितों एवं राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को इतनी प्राथमिकता देते हैं कि ज्वलंत वैश्विक मसले गौण हो जाते हैं। इस प्रवृति में बदलाव की जरूरत है।"
तिब्बत को तीसरा ध्रुव करार देते हुए दलाई लामा ने कहा कि एशिया की बेहतरी के लिए तिब्बत का पारिस्थिकीय संतुलन बेहद महत्वूपर्ण है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications