भारत-पाक विवादों का समाधान सिर्फ वार्ता के जरिए ही संभव है : गिलानी

उन्होंने रावलपिंडी के पास चकलाला एयरबेस पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, "भारत और पाकिस्तान के बीच सभी लंबित मसलों का समाधान सिर्फ वार्ता के जरिए ही निकाला जा सकता है और भारत भी इससे पूरी तरह वाकिफ है।"

जर्मनी एवं ब्रिटेन की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि युद्ध विवादों का समाधान नहीं हो सकता। उन्होंने भारतीय सेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर की इस टिप्पणी पर ऐतराज जताया कि भारतीय उपमहाद्वीप में सीमित परमाणु युद्ध का खतरा बना हुआ है। गिलानी ने कहा, "ऐसी टिप्पणी गैर-जिम्मेदाराना है।" इससे पहले पाकिस्तान ने कपूर के बयान को भारत की आक्रामक एवं खतरनाक परमाणु नीति का सबूत करार दिया था। गिलानी ने कहा कि उनका मुल्क इस उपमहाद्वीप में शांति और स्थायित्व चाहता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+