उड़ीसा में हथियारों के जखीरे के साथ 15 गिरफ्तार
कोरापुट के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया, " नारायणपाटन प्रखण्ड में हमने दुनाली बंदूकों सहित बारुदी सुरंग बनाने में प्रयोग किए जाने वाले अन्य साजो-सामान के जखीरे को जब्त किया है। पूछताछ के दौरान पता चला है कि कुछ हथियारों का प्रयोग नाल्को हमले में किया गया था।"
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पूछताछ के दौरान पता चला कि गिरफ्तार किए गए 15 लोगों में छह नक्सली हैं। वे नक्सलियों के यहां प्रशिक्षण ले चुके हैं।
गौरतलब है कि भुवनेश्वर से 370 किलोमीटर दूर पंचपतमाली में नाल्को की एक बॉक्साइट खदान को पिछले साल अप्रैल में लगभग 100 से अधिक नक्सलियों ने घेर लिया था। इस दौरान सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कम से कम 10 जवान मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications