करंट लगने से पिता सहित दो पुत्रों की मौत
पुलिस के अनुसार ब्रह्मज्ञाणी गांव में मोहम्मद इब्राहिम दो पुत्रों के साथ ट्यूबेल से अपने खेत की सिचाई कर रहे थे, इसी बीच ट्यूबेल के पाइप में बिजली का तार छू गया जिससे पूरे पाइप में करंट आ गया। इस बीच मोहम्मद इब्राहिम तथा उनके दोनों पुत्रों मोहम्मद इरफान और मोहम्मद अस्साब के पाइप के संपर्क में आने से तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
भवानीपुर थाना प्रभारी योगेन्द्र मंडल ने बताया, " इस मामले से संबंधित प्राथमिकी थाने में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications