झारखण्ड में द्वितीय चरण के मतदान का चुनाव प्रचार समाप्त
चुनाव प्रचार दोपहर तीन बजे समाप्त हो गया। द्वितीय चरण के मतदान में कुल 81 विधानसभा सीटों में से 14 सीटों पर मतदान होगा। प्रदेश में पांच चरणों में मतदान होना है। 18 दिसम्बर को अंतिम चरण का मतदान होगा। 23 दिसम्बर को वोटों की गणना होगी।
राज्य में प्रथम चरण में 25 नवंबर 26 सीटों के लिए मतदान हुआ था। द्वितीय चरण में 3,096,854 मतदाता, 239 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।
उम्मीदवारों में राज्य के पूर्व गृह मंत्री और ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (एजेएसयू) के अध्यक्ष सुदेश महतो सहित छह पूर्व मंत्री शामिल हैं।
द्वितीय चरण के 14 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से ज्यादातर नक्सलियों की मजबूत पकड़ वाले क्षेत्र हैं। नक्सलियों ने चुनाव का बहिष्कार करने के लिए कहा है।
झारखण्ड पुलिस प्रवक्ता वी. एच. देशमुख ने आईएएनएस से कहा, "शांतिपूर्ण मतदान के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस का इंतजाम किया गया है और जंगलों से गुजरने वाली सड़कों पर सुरक्षा बल नजर रखेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications