कैसी है अंतरिक्ष यात्रियों की खान-पान शैली ?
नासा से वर्षों से जुड़े चार्ल्स टी.बोरलैंड एवं ग्रेगरी एल. वॉग्ट ने द एस्ट्रोनॉट्स कुकबुक-टेल्स, रेसिपीज एंड मोर नामक पुस्तक में अंतरिक्ष यात्रियों की खान-पान शैली पर प्रकाश डाला है। सोवियत अंतरिक्ष यात्री गेरमन टिटोव पहले ऐसे इंसान थे जिन्होंने अंतरिक्ष में खाना खाया। अंतरिक्ष में भोजन करने वाला प्रथम अमेरिकी होने का गौरव जॉन ग्लेन जूनियर को जाता है। इस पुस्तक में यह भी बताया गया है कि कोई अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष प्रवास के दौरान कैसे भोजन तैयार कर सकता है।
नासा अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए उपयुक्त व्यंजन विकसित करने वाले प्रख्यात शेफ रशेल रे एवं इमेरिल लगासे के योगदान को भी इसमें जगह दी गई है। उनके द्वारा अंतरिक्ष यात्रियों के लिए तैयार व्यंजनों को इसमें जगह दी गई है। इन व्यंजनों में रशेल रे द्वारा विकसित 5-वेजीटेबल फ्रायड राइस एवं 5-स्पाइस पोर्क प्रमुखता से शामिल हैं। दोनों व्यंजनों को मिलाकर खाया जाता है। इसमें बताया गया है कि कैसे एक अंतरिक्ष यात्री जार्जियाई तंदूरी खाने का शौकीन था। इस विषय पर यह अपने किस्म की पहली पुस्तक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications