दुनिया का सबसे महंगा मोबाइल फोन 14.7 करोड़ रुपये का
लीवरपुल की कंपनी गोल्डस्ट्राइक इंटरनेशनल के लिए स्टुअर्ट हग्स द्वारा डिजाइन किए गए इस फोन में 22 कैरट सोना लगा हुआ है।
फोन के सामने की सतह पर 136 हीरे जड़े हुए हैं और एप्पल का लोगो बनाया गया है जिसमें कम से कम 53 हीरे लगे हुए हैं।
इसके अलावा फोन के विभिन्न बटनों में 7.1 कैरट हीरा जड़ा हुआ है।
'आईफोन 3जी सुप्रीम' नामक इस फोन को तैयार करने में 11 महीने से अधिक का समय लगा है।
माना जा रहा है कि एक आस्ट्रेलियाई व्यावसायी की मांग पर इस फोन का निर्माण किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications