ओसामा पाकिस्तान में नहीं है : मलिक
मलिक ने संवाददाताओं से कहा, "यदि किसी के पास लादेन के पाकिस्तान में होने की जानकारी है तो वह इसे सरकार से साझा करे। हम इस संबंध में कार्रवाई करेंगे।"
मलिक का यह बयान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गोर्डन ब्राउन के उस वक्तव्य के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तानी नेतृत्व को लादेन और उसके सहयोगी अयमान जवाहिरी को खोज निकालना चाहिए।
रविवार को बीबीसी टेलीविजन से बातचीत में ब्राउन ने कहा था, "पाकिस्तान सरकार ने तालिबान और अलकायदा के खिलाफ दक्षिणी वजीरिस्तान में कार्रवाई शुरू कर दी है लेकिन हम पूछना चाहते हैं कि 9/11 के आठ वर्षो के बाद भी आखिर ओसामा बिन लादेन या उसके सहयोगी को कोई गिरफ्तार क्यों नहीं कर पाया या कोई उसके नजदीक क्यों नहीं पहुंच सका। "
ब्राउन ने पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के साथ टेलीफोन पर बातचीत भी की थी। जरदारी से बातचीत के बाद ब्राउन ने कहा, "हम पाकिस्तानी सुरक्षा बलों, सेना और राजनेताओं से कहते हैं कि वे इस प्रमुख प्रयास में हमारा साथ दें क्योंकि पूरा विश्व पाकिस्तान में अलकायदा को अलग-थलग करने के लिए संसाधनों उपलब्ध करवाने को तैयार है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications