पश्चिम बंगाल में बंद से जनजीवन प्रभावित (लीड-2)

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोलकाता के उपनगरीय इलाके साल्ट लेक में रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ की इमारत में तोड़फोड़ की। इसके अलावा कई सरकारी बसों और निजी वाहनों को आग के हवाले कर दिया। बंद समर्थकों ने दफ्तर जा रहे डीएलएफ के कर्मचारियों को भी रोका।

पुलिस ने कहा कि बंद के दौरान लगभग 200 भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। बंद से कोलकाता और हावड़ा जिले में भी जनजीवन लगभग ठप्प हो गया।

बंद की वजह से कोलकाता और हावड़ा रेलवे स्टेशन पर रेल सेवाएं बाधित हुईं। पटरियों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के जमा होने के कारण कई स्थानीय रेलगाड़ियों को बीच में ही रोकना पड़ा।

राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) सुरजीत कार पुरकायस्थ ने आईएएनएस से कहा, "कई वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया है। राज्य के कुछ हिस्सों से छिटपुट हिंसा की खबरें भी मिली हैं।"

उन्होंने कहा कि हावड़ा पुल पर एक बस को आग लगा दी गई। पुलिस ने कई सड़कों पर अवरोधों को सफलतापूर्वक दूर कर लिया। मध्य कोलकाता के रबींद्र सदन चौराहे पर जाम लगाने वाले भाजपा के 14 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा कि बंद पूरी तरह से सफल रहा। इससे पहले भाजपा की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष सब्यसाची बागची ने आईएएनएस से कहा, "जरूरी वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ हमने 12 घंटे के बंद का आह्वान किया। केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार इन बुनियादी मुद्दों पर पूरी तरह नाकाम रही है।"

दूसरी ओर राज्य के गृह सचिव अर्धेन्दु सेन ने कहा कि बंद सफल नहीं रहा। उन्होंने कहा कि जहां पुलिस नहीं थी वहीं बंद समर्थकों ने व्यवधान उत्पन्न किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+