भारत व न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार पर चर्चा के लिए तैयार
अमनदीप कौर
हैमिल्टन (न्यूजीलैंड), 30 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की अगले वर्ष मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर औपचारिक रूप से चर्चा करने के लिए राजी हो गए हैं।
न्यूजीलैंड और भारत के प्रधानमंत्री त्रिनिदाद एवं टोबैगो में आयोजित राष्ट्रमंडल देशों के सरकार प्रमुखों की बैठक के दौरान रविवार को मिले थे।
'द डोमिनियन पोस्ट' में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार की ने मनमोहन सिंह के साथ हुई अपनी बातचीत को अति सकारात्मक बताया है। उन्होंने कहा है कि मनमोहन सिंह एफटीए के क्षेत्रों को निर्धारित करने का काम समय पर पूरा कर लेना चाहते हैं ताकि अगले वर्ष इस मुद्दे पर औपचारिक बातचीत शुरू हो सके।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मनमोहन सिंह ने की को भारत आने का न्यौता दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications