लश्कर को हराने के लिए संकल्पित हैं अमेरिका, भारत: रोमर
मनमोहन सिंह पिछले सप्ताह अमेरिका की यात्रा पर वाशिंगटन में मौजूद थे। रोमर ने प्रधानमंत्री की यात्रा को दोनों देशों की अद्भुत साझेदारी की दिशा में महत्वपूर्ण करार दिया है।
रोमर ने कहा कि दोनों नेताओं ने लश्कर-ए-तैयबा और अन्य आतंकवादी गुटों के खिलाफ साथ में काम करने का अपना संकल्प दोहराया है।
लेकिन रोमर ने ओबामा द्वारा पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को लिखे एक पत्र की मीडिया में आ रहीं खबरों पर कुछ कहने से इन्कार कर दिया।
खबरों के मुताबिक ओबामा ने जरदारी को जो पत्र लिखा है, उसमें आतंकवादियों का सामरिक उपकरण के तौर पर इस्तेमाल न किए जाने की चेतावनी दी गई है और मुंबई आतंकवादी हमले के संदिग्धों के खिलाफ मुकदमा चलाने का आग्रह किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications