खण्डवा गोलीकांड के आरोपी का स्कैच जारी
घटना के मुताबिक आरोपी ने शनिवार दोपहर तीन पुलिया इलाके में आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के जवान सीताराम यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पेशे से वकील संजय पाल ने आरोपी का पीछा किया तो आरोपी ने संजय पाल को भी मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद आरोपी ने सहकारी बैंक के एक अधिकारी रवि पारे को गोली मारकर उनकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया।
खरगौन परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक जे. जनार्दन ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, " पुलिस ने आरोपी का स्कैच जारी किया है। प्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक एस.के. राउत आरोपी की सूचना देने वाले अथवा पकड़वाने में मदद करने वाले को एक लाख रुपए इनाम देने की घोषणा कर चुके हैं।"
पुलिस द्वारा जारी किए गए स्कैच के अनुसार आरोपी लगभग पांच फुट तीन इंच लंबा , सांवला और गठीले बदन का है। यह स्कैच लोगों की मदद से तैयार किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications