लखीमपुर खीरी से 3 शिकारी गिरफ्तार
जिला वन संरक्षक कार्तिक कुमार सिंह ने सोमवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि सूचना के आधार पर सम्पूर्णानंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के मन्नागर वन क्षेत्र में रविवार रात पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर तीन शिकारियों को गिरफ्तार किया।
सिंह ने बताया कि गिरफ्तार शिकारियों के पास से जानवरों को फंसाने वाला लोहे का कई तरह का साजो-सामान बरामद किया गया।
वन अधिकारियों के मुताबिक तीनों ने स्वीकार किया है कि वे पिछले पांच वर्षो से वन्य जीवों को मारकर उनकी खालों और मांस की तस्करी के धंधे में लिप्त हैं। तीनों ने खुलासा किया कि वे यहां एक बाघ का शिकार करने की ताक में थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अवैध शिकारियों के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications