विश्व प्रसिद्घ सोनपुर मेले में 16 हजार से अधिक पशु-पक्षी
सारण जिले के जिलाधिकारी लोकेश कुमार सिंह ने मेले के अंतिम दिन बताया, " आधिकारिक रूप से सोमवार को मेला समाप्त हो जाएगा। इस वर्ष मेले में 10,002 बैल, 615 गाय, 43 हाथी, 2,650 घोड़े, 481 बकरी, 435 भेड़, 257 भैंस, 435 कुते, चार ऊंट तथा इसके अलावा 1,510 अन्य पक्षियों समेत कुल 16,037 पशु-पक्षी आए और इनक खरीद बिक्री से 8़ 01 करोड़ का व्यवसाय हुआ। पिछले वर्ष इसी मेले में नौ करोड़ रुपए से अधिक का व्यवसाय हुआ था।"
सिंह के मुताबिक सोनपुर मेले में पर्यटन विभाग द्वारा विशेष रूप से विदेशी सैलानियों के लिए तैयार किए गये 'पर्यटन ग्राम' में 44 विदेशी मेहमान आए और यहां बने कॉटेजों में रहकर उन्होंने मेले का लुत्फ उठाया। सोनपुर मेले में स्विट्जरलैंड, जापान, इटली, न्यूजीलैंड, जर्मनी, बेल्जियम सहित कई देशों से विदेशी पर्यटक मेला देखने पहुंचे। मेले में कुल 28 लाख से अधिक लोग पहुंचे। उल्लेखनीय है कि एक महीने तक लगने वाला विश्व प्रसिद्घ सोनपुर मेला मुख्य रूप से पशु मेले के रूप में प्रसिद्घ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications