शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 294 अंक उछला (राउंडअप)
मुंबई, 30 नवंबर (आईएएनएस)। सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में 7.9 प्रतिशत की वृद्धि की खबर की देश के शेयर बाजारों में सकारात्मक प्रतिक्रिया दिखाई दी। सेंसेक्स 294.21 अंकों और निफ्टी 90.95 अंकों की वृद्धि के साथ बंद हुए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 294.21 अंकों (1.77 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 16,926.22 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,026.91 के ऊपरी और 16,655.75 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स 23.74 अंकों की बढ़त के साथ 16,655.75 पर खुला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 90.95 अंकों (1.84 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,032.70 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,066.35 के ऊपरी और 4,942.25 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में निफ्टी 0.50 अंक की बढ़त के साथ 4,942.25 पर खुला।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 102.71 अंकों (1.63 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,415.47 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 153.61 अंकों (2.08 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,522.98 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान धातु, तकनीकी, आईटी और टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (कंज्यूमर ड्यूरेबल्स,सीडी) की कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई।
धातु कंपनियों के शेयर मूल्यों में 3.66 प्रतिशत, तकनीकी कंपनियों के शेयर मूल्यों में 2.55 प्रतिशत, आईटी कंपनियों के शेयर मूल्यों में 2.10 प्रतिशत और सीडी कंपनियों के शेयर मूल्यों में 1.72 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 2054 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गई, 710 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications