पंजाब और हरियाणाा में तापमान में गिरावट
चण्डीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक छत्र सिंह मलिक ने आईएएनएस को बताया, "इलाके के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगले कुछ और दिनों तक यही स्थिति रहेगी और पंजाब के कुछ हिस्सों में बूंदा-बांदी होने की भी संभावना है।"
उन्होंने कहा, "आने वाले दिनों में दिन और रात का तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है। इस क्षेत्र में मौसम स्थिर रहने की संभावना है और आने वाले दिनों में सुबह और शाम को कोहरे की स्थिति बनने के स्पष्ट लक्षण हैं।"
चण्डीगढ़ में सोमवार को 8.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
पंजाब का पवित्र शहर अमृतसर इस क्षेत्र का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना में 7.7 और पटियाला में 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
हरियाणा के अंबाला शहर में तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि हिसार का न्यूनतम तापमान 9.3 और करनाल का 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications