टीआरएस प्रमुख का आमरण अनशन जारी, तेलंगाना में जनजीवन प्रभावित (लीड-1)

गौरतलब है कि टीआरएस अध्यक्ष चंद्रशेखर राव को रविवार को आमरण अनशन पर बैठने से पहले ही करीम नगर कस्बे के पास से गिरफ्तार किया गया था। टीआरएस प्रमुख को खम्मम जेल में बंद किया गया है जहां उनका आमरण अनशन जारी है।

लगातार दूसरे दिन के. चंद्रशेखर राव की गिरफ्तारी के विरोध में गुस्साए टीआरएस समर्थकों और छात्रों ने हिंसक प्रदर्शन किया। गिरफ्तारी के विरोध में दो लोगों ने खुद को जलाने का भी प्रयास किया। इस दौरान वे गंभीर रूप से जल गए।

आंध्र प्रदेश के तेलगांना क्षेत्र के 10 जिलों में बंद के दौरान स्कूलों, विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, दुकानों के साथ ही औद्योगिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहे। बंद के दौरान सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) ने बस सेवाएं रद्द कर दीं।

हैदराबाद और नौ अन्य जिलों में टीआरएस कार्यकर्ताओं द्वारा दुकानों को जबरन बंद कराने से इलाके में तनाव फैल गया। हैदराबाद में भी कालेज और स्कूल बंद रहे। कार्यकर्ताओं ने दो बसों और एक सरकारी कार्यालय की इमारत को आग लगा दी।

तेलंगाना क्षेत्र में सरकारी कर्मचारी भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं। कर्मचारियों ने मंगलवार को काम काज ठप्प रखने की धमकी दी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) सहित कई अन्य संगठन भी बंद को अपना समर्थन दे रहे हैं।

बंद के दौरान कार्यकताओं ने कई जगहों पर सड़कों और रेल पटरियों को अवरुद्ध कर दिया जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। कार्यकर्ताओं ने खम्माम जेल के पास भी सड़क को अवरुद्ध कर दिया। गिरफ्तारी के बाद टीआरएस प्रमुख को खम्माम जेल में ही रखा गया है।

पुलिस ने कहा कि नारंगल, नलगोंडा, मेडक और अन्य जगहों से 500 से अधिक टीआरएस कार्यकर्ताओं को सड़क और रेल यातायात को अवरुद्ध करने और दुकानदारों पर दबाव डालकर दुकाने बंद कराने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

उधर, राव ने खम्माम जिले के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है कि उन्हें वारंगल या हैदराबाद जेल में स्थानांतरित किया जाए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्हें हैदराबाद एक अस्पताल में भेजा जा सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+