भाजपा के पश्चिम बंगाल बंद से जनजीवन प्रभावित (लीड-1)

पुलिस का कहना है कि राज्य के कई हिस्सों में बंद समर्थकों ने सार्वजनिक परिवहन सेवा उपलब्ध करवाने वाले कई वाहनों को आग लगा दी और निजी वाहनों को नुकसान भी पहुंचाया।

कई सड़कों पर यातायात अवरुद्ध किया गया और कुछ दफ्तरों में तोड़फोड़ भी की गई। बंद से कोलकाता और हावड़ा जिले में भी जनजीवन ठप्प सा पड़ गया।

बंद की वजह से कोलकाता और हावड़ा रेलवे स्टेशन पर रेल सेवाएं बाधित हुईं। पटरियों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के जमा होने के कारण कई स्थानीय रेलगाड़ियों को बीच में ही रोकना पड़ा।

राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) सुरजीत कार पुरकायस्थ ने आईएएनएस से कहा, "कई वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया है। राज्य के कुछ हिस्सों से छिटपुट हिंसा की खबरें भी मिली हैं।"

उन्होंने कहा कि हावड़ा पुल पर एक बस को आग लगा दी गई। पुलिस ने कई सड़कों पर अवरोधों को सफलतापूर्वक दूर कर लिया। मध्य कोलकाता के रबींद्र सदन चौराहे पर जाम लगाने वाले भाजपा के 14 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपनगरीय इलाके साल्ट लेक में सेक्टर-5 स्थित रियलस्टेट कंपनी डीएलएफ की इमारत में तोड़फोड़ की। खबरों कहा गया है कि बंद समर्थकों ने दफ्तर जा रहे डीएलएफ के कर्मचारियों को भी रोका।

पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा कि बंद पूरी तरह से सफल रहा। इससे पहले भाजपा की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष सब्यसाची बागची ने आईएएनएस से कहा, "जरूरी वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ हमने 12 घंटे के बंद का आह्वान किया। केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार इन बुनियादी मुद्दों पर पूरी तरह नाकाम रही है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+