नक्सली हिंसा की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ में अलर्ट
अलर्ट ज्तब जारी किया गया जब पुलिस को बीजापुर जिले से कुछ पर्चे मिले जिनमें नक्सलियों ने दो से आठ दिसंबर तक पीएलजीए के नौ साल पूरे होने पर जनता से इस संगठन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।
नक्सलियों ने से गोंडी भाषा में लिखित इन पर्चो में आह्वान किया है कि वे भाकपा (माओवादी) में शामिल हों और पीएलजीए के साथ भी जुड़ें।
बीजापुर के पुलिस अधीक्षक अविनाश मोहंती ने कहा, "पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। हमने नक्सलियों को जवाब देने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।"
गौरतलब है कि राज्य के दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कांकेर और बस्तर जिले सहित पूरे बस्तर क्षेत्र में वर्ष 2004 से अब तक नक्सली हिंसा में 1,500 से अधिक लोग हताहत हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications