एनटीपीसी इंडोनेशिया में कोयला खानों के अधिग्रहण की तैयारी में
एक सम्मेलन के दौरान एनटीपीसी के अध्यक्ष आर.एस.शर्मा ने संवाददाताओं को बताया, "हम अधिक अंतर्राष्ट्रीय अधिग्रहण पर कार्य कर रहे हैं और इसके लिए इंडोनेशिया में दो-तीन खानों की पहचान की गई है।"
इंडोनेशिया में पहले से ही एनटीपीसी की एक कोयला खान है और इसने विदेशों में अधिग्रहण के लिए तीन अरब डॉलर की रकम निर्धारित की है। कंपनी की निगाह इंडोनेशिया के अलावा दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया और मोजांबिक की कोयला खानों पर भी है।
इस वित्तीय वर्ष में एनटीपीसी को कुल 15 करोड़ टन कोयले की आवश्यकता है। कंपनी 1.25 करोड़ टन कोयले का आयात करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications