कोड़ा की गिरफ्तारी में देरी नहीं हुई: मोइली
मोइली ने कहा कि कोड़ा की गिरफ्तारी का फैसला जांच एजेंसियों ने लिया। उन्होंने कहा, "जांच एजेंसियां फैसला करती हैं कि कब और कैसे किसी को गिरफ्तार किया जाए।"
मोइली ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि इस मामले में कोई हस्तक्षेप करेगा। सच्चाई सामने आनी चाहिए।"
कोड़ा को सोमवार को झारखण्ड के चाईबासा इलाके से गिरफ्तार किया गया। उन पर 2,500 करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन में शामिल होने का आरोप है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वर्ष 2006-2008 में झारखण्ड में कोड़ा सरकार को कांग्रेस ने समर्थन दिया था। उन्होंने कहा कि इस मामले की ईमानदारी से जांच होनी चाहिए।
भाजपा के एक अन्य नेता राजीव प्रताप रुड़ी ने कहा कि कोड़ा की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस असमंजस में थी।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता प्रेमचंद गुप्ता ने कोड़ा की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी पार्टी चाहती हैं कि इस मामले में कानून अपनी कार्रवाई करे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications