एलएंडटी, परमाणु ऊर्जा निगम का 1,665 करोड़ रुपये का संयुक्त उद्यम
एलएंडटी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ए.एम.नाइक ने संवाददाताओं को बताया कि संयुक्त उद्यम में एलएंडटी की 74 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी और एनपीसीआईएल कनिष्ठ सहयोगी होगी।
दोनों कंपनियों के संयुक्त बयान में कहा गया है कि अत्याधुनिक प्रौद्योगिकीयुक्त संयंत्र को गुजरात के हजीरा में स्थापित किया जाएगा।
बयान में कहा गया कि घरेलू ढलाई सुविधाओं के निर्माण से परमाणु, ताप और जल ऊर्जा उपकरणों के निर्माण में एक महत्वपूर्ण कमजोरी दूर होगी।
एनपीसीआईएल 17 परमाणु संयंत्रों का संचालन करता है। इनसे कुल 4,120 मेगावॉट विजली पैदा होती है। करीब 2,660 मेगावॉट क्षमता के करीब तीन अन्य परमाणु संयंत्रों का निर्माण चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications