उड़ीसा में लूटपाट के आरोप में 7 गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार भुवनेश्वर से 74 किलोमीटर दूर जगतसिंहपुर के विभिन्न इलाकों से इन लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, " ये लोग कटक-पारादीप राजमार्ग पर पिछले कई महीनों से लूटपाट कर रहे थे। ये यात्रियों से आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान लूटते थे।"
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लोगों ने स्वीकार किया है कि वे एक दर्जन से अधिक वारदातों में शामिल थे।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए लुटरों की पहचान बिजया सेठी, अमर पात्रा, कान्हू मरांडी, गोपाल हंसदा, बुलू मुर्मू, सुरेंद्र समल और अक्षय साहू के रुप में की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications