जीडीपी में तेज वृद्धि से सेंसेक्स में उछाल (लीड-1)
मुंबई, 30 नवंबर (आईएएनएस)। सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में 7.9 प्रतिशत की वृद्धि की खबर की देश के शेयर बाजारों में सकारात्मक प्रतिक्रिया दिखाई दी। एक प्रमुख शेयर सूचकांक सोमवार दोपहर करीब 2.37 प्रतिशत उछला।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' करीब 12.10 बजे शुक्रवार को बंद हुए स्तर से 394.9 अंकों (2.37 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 17,026.91 पर पहुंच गया था।
कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स 23.74 अंकों की बढ़त के साथ 16,655.75 पर खुला था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' भी इसी समय 2.51 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5,065.8 पर कारोबार कर रहा था।
कारोबार के आरंभ में निफ्टी 0.50 अंक की बढ़त के साथ 4,942.25 पर खुला।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 2.16 प्रतिशत और स्मालकैप सूचकांक में 2.42 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications