उड़ीसा में शीत लहर से जनजीवन प्रभावित
भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "सोमवार तड़के जिन स्थानों पर बहुत कम तापमान दर्ज किया गया, उनमें से ज्यादातर प्रदेश के पश्चिमी इलाके हैं।"
सबसे कम न्यूनतम तापमान फूलबनी में आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बोलनगीर में 9.8, सुंदरगढ़ में 9.9 और संबलपुर में 9.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।
दूसरी ओर भुवनेश्वर सहित प्रदेश के तटीय इलाके गर्म रहे। भुवनेश्वर, पुरी, कटक और बालासोर में क्रमश: 13, 16.5, 14.3 और 13.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications