मप में रोजाना रोपे जाएंगे बांस के 82 हजार पौधे
प्रदेश के वन मंत्री सरताज सिंह ने कहा, "बांस वर्ष के लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं को उपलब्ध सुरक्षित क्षेत्र का भी उपयोग किया जाएगा। तालाबों के किनारे की जमीन एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी बांस के पौधे लगाए जाएंगे।"
विभागीय तौर पर मिली जानकारी के अनुसार बांस रोपण अभियान चलाने का उद्देश्य प्रदेश में हरियाली फैलाना है। बांस की पैदावार से आर्थिक लाभ भी मिलेगा। इसी को ध्यान में रखकर आगामी वर्ष को 'बांस वर्ष' के रूप में मनाया जाएगा।
क्षेत्रीय वन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने उन क्षेत्रों का आकलन करें कि वन क्षेत्र और उसके बाहर कितने क्षेत्र में पौधे लगाए जा सकते हैं। पौध रोपण की जिम्मेदारी भी अधिकारियों को सौंपी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications