बैंकों में तरलता कायम रखने के यूएई के फैसले का स्वागत
वाशिंगटन, 30 नवंबर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के केंद्रीय बैंक द्वारा देश के बैंकों को नकदी आपूर्ति कायम रखने का फैसला किए जाने का स्वागत किया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सरकारी स्वामित्व वाली दुबई वर्ल्ड द्वारा कर्ज चुकाने के लिए अतिरिक्त मोहलत मांगने के बाद यह कदम उठाया गया है। इस खबर के बाद क्षेत्र की वित्तीय स्थिरता के बारे में संदेह पैदा हो गया था।
आईएफएफ ने रविवार को एक बयान में कहा, "संयुक्त अरब अमीरात एक मजबूत आधार वाली अर्थव्यवस्था है और बैंकों को अतिरिक्त तरलता उपलब्ध कराने की यूएई के केंद्रीय बैंक की घोषणा का हम स्वागत करते हैं।"
आईएमएफ ने कहा कि वह कर्जो और उनके भुगतान के बारे में अधिकारियों के और अधिक स्पष्टीकरण का इच्छुक है।
आईएमएफ ने कहा कि वह दुबई वर्ल्ड और उसकी सहयोगी कंपनियों के बारे में सरकार की घोषणाओं पर बराबर निगाह रखे हुए है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications