विशेष अदालत ने कसाब के वकील को हटाया (लीड-1)
यह कदम काजमी द्वारा 'झूठ बोलने के लिए' बिना शर्त माफी मांगे जाने के तीन दिन बाद उठाया गया है।
अब कसाब की पैरवी काजमी के सहायक-वकील के.पी.पवार करेंगे। काजमी को कसाब की पैरवी के लिए विशेष अदालत की ओर से नियुक्त किया गया था।
अदालत में झूठ बोलने पर न्यायाधीश ने काजमी को पिछले सप्ताह कड़ी फटकार भी लगाई थी । हालांकि शुक्रवार को ही उन्होंने इसके लिए माफी मांग ली थी।
यह मामला उस वक्त सुर्खियों में आया जब सरकारी वकील उज्जवल निकम ने अदालत से आतंकवादी हमलों के 340 अतिरिक्त गवाहों से पूछताछ करने के लिए हलफनामा दायर करने की अनुमति मांगी थी। पिछले आठ महीनों की सुनवाई के दौरान निकम 271 गवाहों से पूछताछ कर चुके हैं।
इस संबंध में जब काजमी ने दावा किया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है तो निकम ने बताया कि उन्हें मामले की सुनवाई की शुरुआत और फिर 17 नवंबर को भी सभी 340 हलफनामों की प्रतियां भेजी गई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications