मधु कोड़ा गिरफ्तार
रांची, 30 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 2,500 करोड़ रुपये के गैर-कानूनी लेनदेन के आरोपी मधु कोड़ा को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सांसद कोड़ा को चाईबासा से गिरफ्तार किया गया। उन्हें रांची लाया जा रहा है।
गौरतलब है कि कोड़ा पर वर्ष 2006 से 2008 तक मुख्यमंत्री रहते हुए करोड़ों रुपयों के अवैध लेनदेन का आरोप है। इस संबंध में विगत 31 अक्टूबर से अब तक आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय कोड़ा के आवास सहित देश के आठ शहरों के 69 जगहों पर छापेमारी कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications