ट्रेन दुर्घटना के पीछे चरमपंथी हाथ होने की आशंका

रुस में हुई ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 39 हो गई है.

अधिकारियों के मुताबिक इसमें चरमपंथियों का हाथ हो सकता है.

रूस के अधिकारियों ने कहा है कि शुक्रवार की रात मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रही एक ट्रेन के बोलोगोए शहर के निकट दुर्घटनाग्रस्त होने से 39 लोगों की मौत हो गई और लगभग 90 लोग घायल हो गए हैं. ट्रेन में 660 यात्री सवार थे.

दुर्घटना में ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए.

दुर्घटनास्थल पर एक बड़ा गड्ढा मिला है जिससे विस्फ़ोट की आशंका जताई जा रही है.

अधिकारियों ने बताया कि कई लोगों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है और कुछ लोगों के मलवे में दबे होने की आशंका भी है. बचाव और राहत कार्य जारी हैं.

ग़ौरतलब है कि वर्ष 2007 में भी इसी रेल मार्ग पर बम विस्फ़ोट के बाद एक ट्रेन पटरी से उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. इस हादसे में लगभग 30 यात्री घायल हो गए थे.

जाँच

रूस के रेल विभाग ने इंटरफैक्स न्यूज़ एजेंसी को बताया कि ट्रेन हादसा स्थानीय समय के अनुसार रात 9 बजकर 37 मिनट पर हुआ. दो हेलीकॉप्टरों के ज़रिये दुर्घटनास्थल पर ज़रूरी स्वास्थ्य उपकरण और दवाएँ पहुंचाई गई हैं.

इतर-तास न्यूज़ एजेंसी ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया है कि पटरी पर हुए एक बड़े गड्ढे की जाँच की जा रही है.

रूस की मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि एक प्रत्यक्षदर्शी ने दुर्घटना से पहले एक बड़े धमाका सुना.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+