अनामंत्रित अतिथि ओबामा से भी मिले

अनामंत्रित अतिथि ओबामा से भी मिले

अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि पिछले मंगलवार प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के रात्रि भोज में घुस आए अनामंत्रित अतिथि सलाही दंपति राष्ट्रपति बराक ओबामा से भी मिले थे.

व्हाइट हाउस ने जो तस्वीरें जारी की हैं उसमें मिशेल सलाही को बराक ओबामा से हाथ मिलाते हुए दिखाया गया है.

अमरीकी ख़ुफ़िया एजेंसी के निदेशक मार्क सुलिवान ने स्वीकार किया है कि सही प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया.

उन्होंने कहा कि जो कुछ हुआ उससे वे बेहद चिंतित और शर्मिंदा हैं.

इस घटना की जाँच के बाद कहा गया है कि हालांकि सलाही दंपति की जाँच की गई थी लेकिन फिर भी उन्हें भीतर नहीं आने देना चाहिए था.

लेकिन तारिक़ और मीशेल सलाही ने कहा है कि उन्हें इस भोज में जाने का पूरा अधिकार था.

इससे पहले एक और ख़ुफ़िया अधिकारी जिम मैकिन ने कहा था कि इस दंपति के ख़िलाफ़ अभियोग लगाया जा सकता है.

उल्लेखनीय है कि तारिक़ और मीशेल सलाही को राजकीय भोज में आने का निमंत्रण नहीं मिला था लेकिन उन्होंने बाद में भोज की अपनी तस्वीरें फ़ेसबुक पर डाली थी.

यह ओबामा के राष्ट्रपति काल में पहली बार किसी राजकीय भोज का आयोजन था जो भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में दिया गया था.

जाँच

ख़ुफ़िया अधिकारी सुलिवान ने कहा है कि इस घटना की अंदरूनी जाँच के बाद लगता है कि जहाँ शुरुआती जाँच होती है वहाँ स्थापित प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया और यह नहीं देखा गया कि ये दोनों आमंत्रितों की सूची में नहीं थे.

उन्होंने कहा, "हालांकि ये दोनों सारी सुरक्षा जाँच से गुज़रे लेकिन उन्हें भीतर जाने से रोक देना चाहिए था. यह हमारी ग़लती है."

इस बीच व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने कहा है कि राष्ट्रपति को 'ख़ुफ़िया सेवाओं पर पूरा भरोसा है'.

वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार यह दंपति 'पोलो खेलने सोशलाइट' हैं और मीशेल सलाही एक टेलीविज़न शो में भी आ चुकी हैं.

इस दंपति के प्रवक्ता ने कहा है कि इस भोज में शामिल होकर दोनों गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+