'दुबई संकट का असर भारत पर नहीं'

'दुबई संकट का असर भारत पर नहीं'

भारतीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि दुबई की सबसे बड़ी निवेशक कंपनी दुबई वर्ल्ड के आर्थिक संकट का असर भारत पर ज़्यादा नहीं होगा.

उन्होंने चंडीगढ़ में पत्रकारों से कहा कि केंद्र सरकार इस पूरे प्रकरण पर नज़र रखे हुए है.

वित्त मंत्री ने कहा कि दुबई संकट का भारत पर कोई असर नहीं हो, इसके लिए ज़रूरी हुआ तो क़दम उठाए जाएंगे.

उनका कहना था, "असर ज़्यादा हो नहीं सकता क्योंकि वहां के बाज़ार में हमारी दख़ल बहुत कम है और जिस राशि की बात हो रही है वो विश्व अर्थव्यवस्था की तुलना में बहुत ही कम है."

प्रणब मुखर्जी ने कहा कि सही समय पर उठाए गए प्रभावी क़दम से आसन्न संकट को टाला जा सकता है.

ग़ौरतलब है कि दुबई वर्ल्ड के कर्ज़ में फँसने और कर्ज़दाता बैंकों को समय पर किश्त न चुका पाने के कारण दुनिया भर के शेयर बाज़ारों में खलबली मच गई थी.

भारत से होने वाले निर्यात में संयुक्त अरब अमीरात दूसरे नंबर पर है और वहां काम करने वाले प्रवासी भारतीय वापस अपने देश में जो पैसा भेजते हैं वो कुल आवक का दस से 12 प्रतिशत है.

प्रणब मुखर्जी ने माना कि दुबई में संकट के कारण वहां काम करने वाले भारतीय वापस लौट सकते हैं. संयुक्त अरब अमीरात की आबादी में चालीस फीसदी हिस्सा भारतीयों का है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+