फिल्म के जरिए जागरूक बनाएगी बिहार पुलिस
पुलिस के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बिहार पुलिस को नकली नोटों की पहचान करने से संबंधित एक लघु फिल्म की सीडी उपलब्ध कराई है। इस सीडी को राज्य के ग्रामीण इलाकों में खासकर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के थानों में लोगों को दिखाए जाने की योजना है।
राज्य के अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) के अपर पुलिस महानिदेशक राज्यवद्र्घन शर्मा ने शनिवार को बताया कि इस सीडी का प्रदर्शन राज्य के ग्रामीण इलाकों के थानों में तो किया ही जाएगा साथ ही इसका प्रदर्शन ग्रामीण इलाकों में लगने वालों बाजारों और मेलों में भी किया जाएगा।
शर्मा ने कहा कि आरबीआई और पुलिस विभाग के अधिकारियों के बीच पिछले दिनों बैठक में राज्य के ग्रामीण लोगों को नकली नोटों के प्रति आगाह करने के लिए इस तरह की फिल्मों का प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
उल्लेखनीय है कि पुलिस ने 18 नवंबर को पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर थाना क्षेत्र से करीब तीन लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए थे। इसके अलावा पुलिस ने इस वर्ष सितंबर तक 3़ 52 लाख रुपए के नकली नोट जब्त किए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications