कैट में शामिल हुए 250,000 परीक्षार्थी
नई दिल्ली, 28 नवंबर (आईएएनएस)। देश भर में 250,000 छात्र शनिवार को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (कैट) में शामिल हुए।
इस वर्ष कैट में बड़ा बदलाव कर इसको पहली बार ऑनलाइन किया गया है। केवल दिल्ली में ही करीब 50,000 छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया। यह परीक्षा 28 नवंबर से सात दिसंबर तक 32 शहरों में एक मुख्य सर्वर से संबंद्ध 105 परीक्षा केंद्रों पर होगी।
भारतीय प्रबंधन संस्थानों ने परीक्षा में शामिल सभी छात्रों को नोटिस भेजकर सात दिसम्बर को परीक्षा समाप्त होने से पहले नए तरीके पर चर्चा करने से बचने को कहा है।
कैट के माध्यम से ही प्रतिष्ठित भारतीय प्रबंधन संस्थानों (आईआईएम) सहित अन्य प्रबंधन संस्थानों में प्रवेश मिलता है। पिछले वर्ष कैट में करीब 276,000 छात्र शामिल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications