आगामी भारत-अमेरिका पोलो मैच पर भी सलाही दंपति की छाया
वाशिंगटन, 28 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में दिए गए रात्रिभोज में बिन बुलाए मेहमान के रूप में शामिल होने वाले सलाही दंपति के कारण अगले वर्ष अमेरिका के पोलो कप में भारतीय टीम के हिस्सा लेने पर भी सवाल खड़ा हो गया है।
वर्जीनिया का तारिक सलाही और उसकी पत्नी मिशेल पोलो कप के आयोजनकर्ता हैं, जो वाशिंगटन के सामाजिक हलके का एक प्रमुख आयोजन है।
सलाही के अनुसार अगले वर्ष जून में पोलो कप में अमेरिका और भारत का मुकाबला होगा। भारतीय टीम वाशिंगटन के नेशनल मॉल में होने वाले इस तरह के पहले आयोजन के लिए बहुत उत्सुक है।
वास्तव में पोलो कप में भारत के हिस्सा लेने की घोषणा नौ सितम्बर को वाशिंगटन में भारतीय दूतावास में आयोजित एक समारोह में सलाही ने खुद की थी। इसके बाद 19 सितम्बर को नेशनल मॉल में भारत और अमेरिका के बीच एक पोलो मैच हुआ।
फेसबुक पर एक चित्र में दिखाई दे रहा है कि भारतीय दूतावास में सलाही दंपति दूतावास के उप प्रमुख अरुण के.सिंह के साथ हैं। सिंह को मंगलवार को ओबामा के रात्रिभोज में भी सलाही दंपति के साथ देखा गया।
अमेरिकी पोलो टीम का कप्तान होने का दावा करने वाले सलाही ने कहा, "हम भारत और अमेरिका की साझेदारी से वास्तव में उत्तेजित हैं।"
वाशिंगटन डीसी में वर्ष 1923 से ही पोलो कप हजारों लोगों को आकर्षित करता रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications