पंजाब से 10 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन बरामद
लुधियाना, 28 नवंबर (आईएएनएस)। लुधियाना से 15 किलोमीटर दूर स्थित साहनीवाल शहर से पंजाब पुलिस ने उच्च गुणवत्ता की कोकीन बरामद की है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 10 करोड़ रुपये आंकी गई है।
हरियाणा के एक पुरुष और एक महिला के पास से एक किलोग्राम कोकीन मिली है। वे दोनों बस के जरिए अमृतसर जा रहे थे।
लुधियाना के जिला पुलिस प्रमुख एस. एस. गिल का कहना है कि सोमा और सीता नाम के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उन्हें यह कोकीन किससे मिली।
पंजाब की 553 किलोमीटर लंबी सीमा पाकिस्तान से सटी है। कंटीले तारों की बाड़ और सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी के बावजूद यहां से होकर मादक पदार्थो की तस्करी होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications