व्यापार मेला : अफगानिस्तान को मिला स्वर्ण पदक (लीड-1)
भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) के एक अधिकारी ने कहा, "अंतिम दिन भारी भीड़ जुटी और लोगों ने अंतिम समय तक खरीददारी की। शुक्रवार को कम से कम डेढ़ लाख लोगों ने व्यापार मेले का भ्रमण किया। हम मेले के सफल समापन को लेकर काफी खुश हैं।"
गुरुवार को मेले में करीब 90 हजार लोग आए थे।
आयोजकों ने कहा कि उन्होंने मेले में सभी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी तरह के इंतजाम किए थे। शुक्रवार को भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की अतिरिक्त व्यवस्था थी।
दिल्ली पुलिस ने दो बजे बाद मेले के लिए टिकट की बिक्री पर और शाम चार बजे बाद प्रवेश पर रोक लगा दी थी।
अंतिम दिन व्यापारियों ने भी अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए दिल खोलकर लोगों को छूट उपलब्ध करवाई।
पाकिस्तान के एक व्यवसायी आसिफ खान ने कहा, " हम लौटने से पहले वस्तुओं की बिक्री के लिए कीमतों में 20 से 25 फीसदी की कमी कर रहे हैं। "
मेले में घरेलू भागीदारों के अलावा 27 विदेशी भागीदारों ने हिस्सा लिया था।
विदेशी पेवेलियन वर्ग में अफगानिस्तान को स्वर्ण पदक दिया गया, जबकि थाइलैंड को रजत पदक दिया गया।
देशी पेवेलियन में केरल को स्वर्ण और छत्तीसगढ़ को रजत पदक दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications