सीमा पर बंकर बना रहा है पाकिस्तान : बीएसएफ
बीएसएफ प्रमुख रमन श्रीवास्तव ने यहां संवाददाताओं को बताया, "हमें सीमा के उस पार निर्माण की खास गतिविधियों की जानकारी मिली है। ऐसा लग रहा है कि वे अपनी सीमा के अंदर बंकरों का निर्माण कर रहे हैं।"
श्रीवास्तव ने कहा कि इसे रेंजरों द्वारा तालिबान या अन्य संगठनों द्वारा संभावित हमले की स्थिति में अपनी सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे रक्षात्मक कदम के रूप में देखा जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications